प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 05 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उनकी अच्‍छी सेहत की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा:
“मैं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज की अच्‍छी सेहत और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उनकी शिक्षाएं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन अनेक लोगों के लिए आशा की किरण है तथा हमारे समाज के आध्यात्मिक विकास और कल्याण में उन्‍होंने अपार योगदान दिया है।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.