रायबरेली से भापजा विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मुझे बदनाम

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 मार्च। रायबरेली से भापजा विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है। एनआई से बात करते हुए अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मेरे पूर्व पति से चुनावी टिकट के लिए मेरे चरित्र के बारे में गलत बातें करने को कहा था।

अदिति सिंह ने बताया कि जब वे 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं तो राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान राहुल गांधी ऐसे दिख रहे थे, जैसे उन्हें किसी चीज की खबर और जानकारी न हो। इस दौरान राहुल गांधी ने अदिति सिंह से पूछा कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास कितने विधायक हैं, सवाल का जवाब देते हुए अदिति सिंह ने कहा कि सात। इसके बाद राहुल गांधी हंसने लगे, राहुल गांधी की हंसी से अदिति सिंह चौंक उठीं।

अदिति ने यह भी बताया कि अंगद सिंह से उनका तलाक हो चुका है। अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से विधायक थे। अंगद सिंह 2017 में पहली बार विधायक चुने गए थे, उस समय वे कांग्रेस में थे। अदिति ने बताया कि टिकट बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी ने उनके तत्कालीन पति के सामने शर्त रखी कि वो अपनी पत्नी अदिति सिंह पर चरित्र लांछन लगाएं, तभी उन्हें टिकट दिया जाएगा।

अदिति सिंह ने कहा कि उनके पूर्व पति को उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए कहा गया। अदिति और अंगद दोनों का ही राजनीतिक घरानों से ताल्लुक है। अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह 24 वर्षों तक विधायक बने रहे। उनकी बेटी दूसरी बार विधायक हैं। वहीं, अंगद सिंह के दादा दिलबाग सिंह छह बार नवांशहर के विधायक रहे हैं। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और मां गरिकबाल कौर भी एक-एक बार विधायक रह चुकी हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.