यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने को दी जमानत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मार्च। सांपों के जहर मामले में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत मिल गई है। एल्विश यादव को शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत से जमानत मिल गई। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए के दो जमानत राशि पर बेल दी है। एल्विश यादव के वकील दीपक भाटी ने इसकी पुष्टि की। एल्विश यादव को रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पहले कोर्ट में वकीलों की हड़ताल और फिर पुलिस की ओर से धाराएं बढ़ाए जाने की वजह से एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। आज दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने एल्विश की जमानत याचिका मंजूर कर ली।

5 दिन लुक्सर जेल में काटने के बाद अब एल्विश यादव अपने घर लौटेंगे। कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। दरअसल एल्विश यादव पर आरोप है कि, वो रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करता है। कुछ वक्त पहले खबरें आईं थी कि, उसने नोएडा पुलिस से पुछताछ में सांप का जहर सप्लाई करने की बात को कबूल लिया है।

बीते दिनों एल्विश यादव के माता-पिता ने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान वो कहते दिखे थे कि, बच्चे का नाम है इसलिए एनजीओ वाले उसे जान बूझकर फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारा बेटा निर्दोष है उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। वहीं, आरोप कबूलने के मामले में एल्विश के पिता ने बताया कि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, मैं उस वक्त उसके साथ था। जब नोएडा पुलिस उसे ले गई थी। वहीं पिता ने कई और खुलासे भी किए थे। जिसमें कहा गया था कि, एल्विश के पास कोई लग्जरी गाड़ी नहीं है। वो किराए पर लेकर वीडियो बनाता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.