दिग्गज बंगाली एक्टर पार्थ सारथी देब का 68 साल की उम्र में हुआ निधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23मार्च। दिग्गज बंगाली एक्टर पार्थ सारथी देब अब हमारे बीच नहीं रहे, शुक्रवार को 68 साल की उम्र में कोलकाता के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. परिवार ने पार्थ सारथी देब के निधन की जाकारी देते हुए उनकी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. वहीं, इस दुखद खबर ने ना सिर्फ बंगाली फिल्म इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड और साउथ में भी मातम फैला दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पार्थ सारथी का निधन शुक्रवार रात 11:50 बजे हुआ. उनके परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से सीओपीडी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले महीने से उन्हें सरकारी एम आर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले हफ्ते उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और वह आईसीयू में थे.

बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
एक्स (ट्विटर) पर एक्टर जीत ने पार्थ की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये जानकर दुख हुआ कि हमने अपने सहयोगी और डब्ल्यूबीएएफ समिति के सदस्य को खो दिया. उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना… ओम शांति.’ एक्ट्रेस रूपंजना मित्रा ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर शेयर की. उन्होंने बांग्ला में एक लंबा नोट लिखा. पार्थ पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फोरम के उपाध्यक्ष थे. रिपोर्ट के मुताबिक, फोरम ने एक बयान में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो ले जाया जाएगा, जो दिवंगत अभिनेता के लिए एक परिचित जगह थी.

‘रक्तबीज’ में आए थे नजर
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है, ‘उनके निधन से फोरम को गहरा दुख हुआ है. एक्टर का पार्थिव शरीर आज 23 मार्च तकनीशियन स्टूडियो में रखा जाएगा. एक्टर के प्रियजन, टीम के साथी और शुभचिंतक तब स्टूडियो आ सकते हैं और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं.’ धारावाहिकों में एक लोकप्रिय चेहरा रहे पार्थ ने हाल ही में रिलीज हुई ‘रक्तबीज’ सहित फीचर फिल्मों में भी काम किया था. उन्होंने 200 से अधिक प्रोजेक्ट- थिएटर, धारावाहिक, फिल्म और वेब सीरीज में अभिनय किया था. पार्थ जॉय, चुन्नी पन्ना और मिठाई जैसे कई धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने प्रेम आमार, काकाबाबू हियर गेलन, लाठी और बोगला मामा जुग जुग जियो सहित फिल्मों में भी अभिनय किया.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.