समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अप्रैल। शनिवार (20 अप्रैल) की सुबह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारें खड़े टैक्टर में टक्कर मार दी. जिसते चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए हैं. ट्रैक्टर में सवार सभी लोग कन्नौज के गांव कुंवरपुर के रहने वाले थे.
हादसे को लेकर SP विनोद कुमार ने कहा, ‘एक ट्रक ने सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी… 3 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई और उपचार के दौरान 1 महिला की मृत्यु हुई है. 23 लोग घायल थे जिसमें 11 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. कुछ लोगों को मामूली चोटें थी…ट्रक को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है. ‘
सीएम योगी ने जताई सवेंदना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हादसे का संज्ञान लिया. वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की. इसके अलावा मुख्यमंत्री सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य करके घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम योगी ने घायलों को शीघ्रता से स्वस्थ होने की भी कामना की है.
यूपी के उन्नाव में भी हुआ भीषण हादसा, 32 लोग घायल
वहीं शनिवार की सुबह ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी एक दर्दनाक हादसे के चलते एक तेज रफ्तार मिनी बस ने अपना सड़क पर से नियंत्रिण खो दिया जिसके बाद बस पलट गई. जिसके बाद इस हादसे में बस में सवार करीब 32 लोग घायल हो गए. जिनको कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया