जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायु सेना के काफिले पर हमले की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की निंदा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5मई। जम्मू के पुंछ जिले में शनिवार (4 मई) को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हमला कर दिया. आतंकवादियों में जवानों के दो वाहनों को अपना शिकार बनाया. जिसके बाद 1 जवान की मौत हो गई वहीं 4 अन्य जवान घायल हो गए. हमले की इस घटना के बाद आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, इसके अलावा घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।

पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.