पूर्व पीएम देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी पर किसने क्या कहा?

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5मई। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, शनिवार देर शाम एसआईटी टीम ने जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के पिचा एचडी रेवन्ना को अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि एसआईटी द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने पर भी हाजिर नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अब इस कार्रवाई के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है. आइए जानते हैं एचडी रेवन्ना को हिरासत में लेने के बाद किसने-क्या कहा?

जो कोई गलती करे उस पर कार्रवाई हो: मल्लिकार्जुन खरगे
JD(S) नेता एचडी रेवन्ना के हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,-जो एक्शन लेना चाहिए वह SIT ले रही है. SIT कानून के तहत कार्य कर रही है. जो कोई गलती करता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मुझे इसकी जानकारी नहीं: डी.के. शिवकुमार
वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं है, कानून अपना काम करेगा.

गंदे व्यवहार वाले लोग सिस्टम में अंदर तक घुस चुके
इस मामले पर डीपीसीसी के अंतरिम अध्यक्ष देवेंदर यादव का कहना है, ‘…यह बहुत घृणित कृत्य है. इस तरह के व्यवहार वाले लोग सिस्टम में अंदर तक घुस चुके हैं. ऐसे लोग जो संसद में पहुंचकर इस तरह की हरकत करते हैं उनके घर काफी शर्मनाक हैं. बीजेपी के पास कोई नैतिकता नहीं बची है जिसका इस्तेमाल करके वे वोट मांग सकें…’

कानून अपना काम करेगा: सिद्धारमैया
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा- हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते क्योंकि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने अपहरण मामले में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया. मैं अपहृत महिला के बारे में नहीं जानता, मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है.

बता दें रेवन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया था. यह महिला के बेटे की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसने यह आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और हासन लोकसभा सीट से भाजपा-जद(एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.