समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है. चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. शनिवार (25 मई) को पूरे देश में छठे चरण को लेकर वोटिंग हो रही है. इसके अलावा 1 जून को अतिंम चरण में मतदान होंगे. इसके बाद 4 जून को देशभर में चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे. वहीं कई राजनीतिक विशेषज्ञ नतीजों से पहले रिजल्ट का अनुमान लगा रहे हैं. बड़े-बड़े चुनावी सियासी पंडित चुनावों के नतीजों को लेकर आंकलन दे रहे हैं. इसी बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने चुनावों को लेकर अपना अनुमान बताया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी अकेले 260 से अधिक सीटों को पार नहीं कर पाएगी और उसके लिए 300 का आंकड़ा छूना असंभव है.
गरीबों को मुफ्त अनाज से योजना से BJP को फायदा: योगेंद्र यादव
अपने इस खुलासे से पहले योगेंद्र यादव ने यूपी को लेकर बीजेपी की सीटों पर भविष्यवाणी की थी. उन्होंने बताया था मैंने पूरी यूपी की यात्रा की है इस दौरान मुझे कुछ बातें देखने को मिलीं. पहली ये कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हैं. दूसरी ये कि मुफ्त अनाज से बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की अराजकता आज भी लोगों के मन में है, जिससे BJP को एज मिलता है.’
योगेंद्र यादव से पहले प्रशांत किशोर ने की थी भविष्यवाणी
प्रशांत किशोर ने कुछ ही दिनों पहले बीजेपी को लेकर ये भविष्यवाणी की थी वो अकेले 370 सीटें हासिल नहीं ला सकती और इसके अलावा उन्होंने कहा था कि ये बात पूरी तरह से तय है कि एनडीए किसी भी तरह से 400 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकती. इसके आगे उन्होंने कहा था कि ये बात तय है बीजेपी इस बार 270 के आंकड़े से नीचे भी नहीं रहेगी.
https://x.com/_YogendraYadav/status/1794211831101206553?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1794211831101206553%7Ctwgr%5E8d104f2906f246527471e7d09b7ce6d3508aadae%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Findia-hindi%2Fyogendra-yadav-new-prediction-lok-sabha-election-2024-phase-6-voting-prashant-kishor-reaction-just-before-voting-6960290%2F