Google ने किया ऐलान, जून से हो जाएगी बंद Google Pay समेत ये सर्विस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। गूगल जून और जुलाई में बड़ा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल कंपनी अपनी 3 खास सर्विस को जून और जुलाई महीने से बंद करने वाली है। कहा जा रहा है कि इससे लाखों यूजर्स एफेक्ट होंगे। कंपनी गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इन सर्विस को बंद से बंद किया जा रहा है।

गूगल VPN सर्विस
गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएन सर्विस को 20 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इंडियन यूजर्स पर गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने का असर नहीं पड़ेगा। गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस दिया जाता रहेगा। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7a और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।

गूगल पे
गूगल पे ऐप क इस साल 4 जून से अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि भारत और सिंगापुर जैसे मार्केट में गूगल पे पहले की तरह चलता रहेगा। जो यूजर्स भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी मार्केट में गूगल पे सर्विस की जगह गूगल वॉलेट ऑफर की जाएगी। हाल ही में भारत में भी गूगल वॉलेट सर्विस को रोलआउट किया गया है, लेकिन भारत में गूगल पे और गूगल दोनों अलग-अलग सर्विस की तरह काम करेंगी। मतलब भारतीय गूगल पे ऐप यूजर्स बिना रोक-टोक के पैसों का लेनदेन कर पाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.