समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,3 सितम्बर। बांग्लादेश ने क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पाकिस्तान को रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हराकर टेस्ट सीरीज में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। यह जीत बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह और गर्व की लहर ला दी है।