प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की मुलाकात: द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 सितम्बर। 21 सितंबर 2024 को अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मार्च 2022 के अपने पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से हुई विभिन्न मुलाकातों को उत्साह से याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत–जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री किशिदा के नेतृत्व और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने इस साझेदारी के 10वें वर्ष में हुई प्रगति पर संतोष जताया और रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, और जन–जन सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किशिदा को विदाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.