समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23 सितम्बर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी। यह परियोजना बिहार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है, लेकिन इस परियोजना की प्रगति धीमी रही है।