समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 अक्टूबर। महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर अपने राजनीतिक हौसले और जोश का प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, “ये बूढ़ा अभी नहीं रुकेगा, चाहे 84 साल का हो जाऊं या 90 का।” शरद पवार का यह बयान न केवल उनके समर्थकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है, बल्कि विपक्ष को भी एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि वह राजनीति से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं रखते।