समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 अक्टूबर। चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में अपने सैनिकों को ताइवान के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन ने एक विशाल सैन्य युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसका उद्देश्य ताइवान पर दबाव बनाना और अपनी ताकत का प्रदर्शन करना है। इस युद्धाभ्यास के माध्यम से चीन यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि वह ताइवान पर अपना दावा किसी भी कीमत पर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।