UP उपचुनाव 2024: कांग्रेस के गढ़ में सपा का पोस्टर, बीजेपी को निशाने पर रखकर लिखा, ‘अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर’
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12 नवम्बर। उत्तर प्रदेश में 2024 के उपचुनावों का माहौल गरमा गया है, और हर पार्टी अपने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच, कांग्रेस के गढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। इस पोस्टर में सपा ने भाजपा को निशाने पर लिया है, और एक खास नारा लिखा है – “अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर।”