समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 नवम्बर। भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी संभावित सरकार में बड़ा दायित्व सौंपा है। विवेक को DOGE (Department of Government Efficiency) विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है। इस कदम को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विवेक अपने व्यावसायिक कौशल और स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।