समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26 नवम्बर। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में एक बार फिर रोमांच, हैरानी और उम्मीदों का खेल देखने को मिला। खिलाड़ियों की बोली में कुछ ऐसे नाम रहे, जिनकी चर्चा पूरे दिन होती रही। किसी ने करोड़ों में बिककर सबको चौंकाया, तो कुछ बड़े नाम बिना खरीदार के रह गए।