समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26 नवम्बर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अब किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म्स जैसे जीमेल, व्हाट्सएप, या अन्य थर्ड-पार्टी एप्लिकेशंस के जरिए नहीं भेजे जाएंगे।