समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 दिसंबर। उत्तर भारत के लोगों को ठंड के बढ़ते असर और मौसम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इस बदलाव से ठंड और भी तेज होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को अपनी दिनचर्या और तैयारी में बदलाव करना पड़ सकता है।