समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,1 जनवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को एक चिट्ठी लिखी है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और मोहन भागवत से स्पष्टता की मांग की है।