समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,4 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए एक नई और प्रभावशाली योजना का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 5 गारंटी देने का वादा किया है, जिनमें महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं, हेल्थ इंश्योरेंस, और शिक्षा तथा रोजगार के लिए कई उपाय शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि ये योजनाएं दिल्लीवासियों की जीवनशैली में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी।