समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6 जनवरी। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे को लेकर भोपाल, ग्वालियर, सागर, इंदौर, छतरपुर, जबलपुर, रीवा समेत 15 जिलों में चल रहे घमासान पर आखिरकार हाईकमान ने बड़ा निर्णय ले लिया है। इन जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और गुटबाजी को लेकर पिछले कई महीनों से मतभेद चल रहे थे। अब केंद्रीय नेतृत्व ने हस्तक्षेप कर सभी विवादों का समाधान निकालते हुए संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने का रास्ता साफ कर दिया है।