कुमार राकेश
भुवनेश्वर,11 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 जनवरी, 2025 को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस सम्मेलन में प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए गए।