दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरियाणा के नेताओं को मिली जगह
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें कई राज्यों के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची पर युवा नेता और कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक सचिन पायलट के हस्ताक्षर हैं।