समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19 अप्रैल। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिज़र्व) में लगातार छठे सप्ताह वृद्धि दर्ज की गई है। 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिज़र्व $1.567 अरब की बढ़ोतरी के साथ कुल $677.835 अरब तक पहुंच गया है।