कपिल सिब्बल का ₹50 करोड़ हेल्थ बीमा फंड विवादों में, नए SCBA अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली 26 मई -वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) अध्यक्ष कपिल सिब्बल द्वारा वकीलों के नई     नई दिल्ली 26 मई -वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) अध्यक्ष कपिल सिब्बल द्वारा वकीलों के लिए ₹50 करोड़ का स्वास्थ्य बीमा फंड जुटाए जाने की पहल पर अब विवाद खड़ा हो गया है। नए SCBA अध्यक्ष विकास सिंह ने इस पॉलिसी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे या तो रद्द करने या फिर पुनः वार्ता के माध्यम से संशोधित करने की मांग की है।

सिब्बल ने अडानी, अंबानी, बिड़ला, मित्तल जैसे देश के प्रमुख उद्योगपतियों से यह फंड इकट्ठा किया था, ताकि SCBA के सदस्यों के लिए एक ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस योजना लागू की जा सके। उन्होंने यह भी बताया था कि इस दान पर उद्योगपतियों को आयकर अधिनियम की धारा 80G के तहत टैक्स छूट भी मिलेगी।

हालांकि, अध्यक्ष बनने के बाद विकास सिंह ने इस योजना की लागत-प्रभाविता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, “मेरी निजी राय है कि यह पॉलिसी पूरी तरह से अनुपातहीन है। ₹2 लाख के कवर के लिए जो प्रीमियम लिया जा रहा है, वह ₹5 लाख के कवर से भी ज्यादा है। यह पॉलिसी या तो स्क्रैप होनी चाहिए या फिर फिर से बातचीत कर लागत कम करनी चाहिए।”

सूत्रों के अनुसार, कुछ सदस्यों ने इस योजना की पारदर्शिता और उसमें शामिल बीमा कंपनी के चयन को लेकर भी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि क्या इस फंड का इस्तेमाल केवल बीमा के लिए ही होगा या इसमें अन्य कल्याण योजनाएं भी शामिल की जाएंगी।

SCBA की कार्यकारिणी की अगली बैठक में इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाया जाएगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सिब्बल की इस पहल को समर्थन मिलता है या यह विवाद और गहराता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.