पहले उन्नाव अब बरेली में आई लव मोहम्मद पर तनाव
दिल्ली, 26 सितंबर 2025, आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर बरेली में तनाव, मौलाना तौकीर के प्रदर्शन की धमकी पर हाई अलर्ट, सड़कों पर फ्लैग मार्च और विशेष पुलिस तैनात।
कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा पोस्टर लगे टेंट पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद, बरेली में पोस्टर लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों ने अपने घरों के बाहर हर जगह ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगा रखे हैं।
कुछ दिन पहले आईएमसी नेता नफीस अहमद के साथ लोगों की झड़प हुई थी, पोस्टर लगाने को लेकर। इसके बाद मौलाना तौकीर ने आज प्रदर्शन करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि वह इस्लामिया ग्राउंड में समाज के लोगों को इकट्ठा कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।
लेकिन इसके उलट प्रशासन का कहना है कि कोई भी आयोजन बिना अनुमति के नहीं कराया जाएगा। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया।
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के प्रदर्शन के ऐलान के बाद, बरेली में हाई अलर्ट जारी किया गया और जिलें में धारा 123 बी.एन.एस लगाई गई। साथ ही, आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
मौलाना तौकीर ने शुक्रवार की नमाज़ के बाद इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन की धमकी दी है। सुरक्षा के लिहाज़ से जिलें में एक कंपनी आरएएफ, 4 कंपनी पीएसी, 200 दरोगा और 500 हेड कांस्टेबल-कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया है। इसके अलावा, बरेली के सभी थानों के इंस्पेक्टर और एसओ सैकड़ों की पुलिस टीमों के साथ मुस्तैद रहेंगे। एसएसपी ने शहर को सेक्टर और सब-सेक्टर में बांट दिया है। सेक्टर की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी और एडीएम रैंक के मजिस्ट्रेट की रहेगी। वहीं सब-सेक्टर में सीओ और एसडीएम को लगाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर और एसओ रहेंगे।बरेली की स्पेशल पुलिस टीमें, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर, 50 गाड़ियों से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग करेंगी। चप्पे-चप्पे पर मूवमेंट की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बरेली पुलिस ने रूफ टॉप ड्यूटी लगा दी है। स्नाइपर रूफ टॉप प्वाइंट से नजर रखेंगे। इसके अलावा, सिविल ड्रेस में खुफिया टीमों को गली-मोहल्लों में तैनात कर दिया गया है।पुलिस एवं प्रशासन का साफ कहना है कि ज़िले में बिना अनुमति किसी को भी कोई आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की|