75 हजार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार देगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये जमा कराएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

कुमार राकेश

दिल्ली, 26 सितंबर:

बिहार में आज से महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार की इस पहल का मकसद महिलाओं को सशक्त करना है। बिहार में महिलाओं की प्रगति को पंख देने के लिए आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जो कुल 7,500 करोड़ रुपए होगी।

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

बिहार में हर परिवार की एक महिला को आर्थिक मदद दी जाएगी। यह आर्थिक मदद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी जाएगी।

पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएंगे। 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ाना है। इस योजना में, उत्पादन के बाद उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों को और विकसित करने की योजना भी शामिल है। यह कदम महिलाओं को उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा और उनकी आजीविका को बढ़ावा देगा।हालांकि, योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए।
आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.