गाय की हत्या का सनसनीखेज मामला, ₹100 में गोमांस होम डिलीवरी का दावा – मोहम्मद इस्माइल समेत 2 गिरफ्तार
स्थानीय इलाके में गाय की हत्या से लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी
- 27 सितंबर की रात बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बाग मोहल्ले में सड़क पर मृत गाय का सिर मिलने से हड़कंप मच गया।
- सुबह मोहल्लेवासियों ने सिर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
- लोगों का कहना है कि रात में दो अज्ञात व्यक्ति इलाके में रेकी करते देखे गए थे।
- ने अकबरी बेगम के ₹100 में गोमांस डिलीवरी के बयान के बाद मोहम्मद इस्माइल समेत दो लोगों को हिरासत में लिया।
समग्र समाचार सेवा
रीवा (मध्य प्रदेश), 29 सितम्बर 2025:
मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बाग मोहल्ले में शनिवार (27 सितंबर 2025) की देर रात एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई। मोहल्लेवासियों को बीच सड़क पर एक मृत गाय का सिर मिला। इस घटना ने इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैला दिया।
सुबह होते ही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गाय का सिर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 27 सितंबर की रात दो अज्ञात व्यक्ति इलाके में रेकी करते देखे गए थे। मोहल्ले में रोज़ घूमने वाली एक गाय अचानक गायब हो गई और अगले दिन उसका कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा मिला।
इसी दौरान अकबरी बेगम के एक कथित बयान ने भी विवाद को हवा दी, जिसमें उसने कहा कि “₹100 में गोमांस की होम डिलीवरी” होती है। यह बयान सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद इस्माइल सहित दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है और मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होगी।