आईएएस संतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई, पद से हटे

बेटे के लिए ब्राह्मणों की लड़की मांगने वाले आईएएस संतोष वर्मा पर गिरी गाज, आरक्षण पर भी की थी विवादित टिप्पणी MP सरकार ने संतोष वर्मा को पद से हटा दिया है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • संतोष वर्मा को कृषि विभाग से हटाकर GAD पूल में भेजा गया
  • आईएएस सेवा से बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्णय
  • विवादित जातीय टिप्पणी पर ब्राह्मण संगठनों ने 14 दिसंबर को घेराव का ऐलान
  • फर्जी प्रमोशन और महिला से जुड़े केस फिर चर्चा में

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 12 दिसंबर: मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी और अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें कृषि विभाग में उपसचिव पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के पूल में भेज दिया गया है। फिलहाल उन्हें कोई नया कार्य नहीं दिया गया है।

फर्जी दस्तावेज़ों से प्रमोशन पाने का आरोप

जांच में यह सामने आया कि संतोष वर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में प्रमोशन पाने के लिए फर्जी दस्तावेज़ों का उपयोग किया। DPC रिपोर्ट में जज के हस्ताक्षर की नकली प्रति तैयार करने का मामला 2021 से लंबित था।

कारण बताओ नोटिस पर उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें IAS सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्णय लिया।

विवादित बयान से भड़का समुदाय

हाल ही में संतोष वर्मा ने आरक्षण और ब्राह्मण समुदाय की बेटियों को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ब्राह्मण संगठनों ने इसे संविधान विरोधी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
समुदाय ने 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया है।

महिला से रिश्तों का मामला भी उछला

संतोष वर्मा एक महिला के साथ रिश्तों के विवाद में भी फंसे रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया था कि सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दोनों के बीच संबंध बने और वे पति-पत्नी की तरह सरकारी आवास में रहते थे। बाद में उसे पता चला कि वर्मा पहले से शादीशुदा हैं।

महिला ने 2016 में यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

लगातार विवादों में रहे वर्मा

फर्जी दस्तावेज़ों से प्रमोशन, विवादित बयान और व्यक्तिगत आरोपों के कारण संतोष वर्मा लंबे समय से विवादों में बने हुए थे। सरकार ने अब इन सभी मामलों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.