पाकिस्तान : डिप्टी पीएम के पोते पर विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप क्रिप्टो ठगी का आरोप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार  सेवा
नई दिल्ली  5 जुलाई :पाकिस्तान की राजनीति और अपराध जगत में एक नया भूचाल तब आया जब उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रज़ा डार पर दो विदेशी महिलाओं के अपहरण, सामूहिक बलात्कार और करोड़ों की क्रिप्टोकरेंसी ठगी का आरोप लगा।

लाहौर में पुलिस ने रज़ा डार समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। पीड़िताओं में एक नीदरलैंड्स और एक वेनेजुएला की महिला हैं, जो बिजनेस वीज़ा पर पाकिस्तान आई थीं। दोनों ने बताया कि वे पहले रज़ा डार से सिंगापुर में एक क्रिप्टो प्रोजेक्ट के दौरान मिली थीं। पाकिस्तान आने के तुरंत बाद उन्हें बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया, मारपीट की और बार-बार उस कंप्यूटर व पासवर्ड की मांग की जिसमें उनका क्रिप्टो फंड था।

पीड़ित एस्ट्रिड गेब्रिएला ब्राचो ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया कि कैसे डराने-धमकाने के साथ दोनों महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ। कथित आरोपियों ने पैसों के लिए उनके संपर्कों तक पहुंचने की कोशिश की, और आखिरकार जब पैसे ($100,000) मिल गए, तो उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल हथियार और रकम की अभी बरामदगी बाकी है।

एक और सनसनीखेज मोड़ तब आया जब पता चला कि दोनों विदेशी महिलाएं पाकिस्तान छोड़ चुकी हैं। इससे मामले की कानूनी प्रक्रिया और अभियोजन में दिक्कतें आ सकती हैं। कोर्ट ने पुलिस को 8 जुलाई तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला पाकिस्तान की राजनीति, अपराध और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है और आगे क्या खुलासे होंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.