इलाहाबाद : विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू15 जुलाई अंतिम तिथि

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद 6 जुलाई : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय एकीकृत बीए बीएड (BA BEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया 5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:

चरण 1: पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट

  • अभ्यर्थी आवेदन से पहले पात्रता मानदंडों की जांच कर लें।
  • आवश्यक दस्तावेज: CUET-NCET 2026 एडमिट कार्ड व स्कोरकार्ड, दसवीं व बारहवीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर (JPEG/JPG), आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। केवल पात्र उम्मीदवारों को अगला चरण पूरा करने का मौका मिलेगा।

चरण 2: पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान

  • सफल पंजीकरण के बाद पोर्टल पर बीए बीएड कोर्स का चयन करें और शुल्क जमा करें।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए ₹300; एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए ₹150।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश सूचना बुलेटिन 2026 ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

: विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय एकीकृत बीए बीएड (BA BEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार, पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया 5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:

चरण 1: पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट

  • अभ्यर्थी आवेदन से पहले पात्रता मानदंडों की जांच कर लें।
  • आवश्यक दस्तावेज: CUET-NCET 2026 एडमिट कार्ड व स्कोरकार्ड, दसवीं व बारहवीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर (JPEG/JPG), आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। केवल पात्र उम्मीदवारों को अगला चरण पूरा करने का मौका मिलेगा।

चरण 2: पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान

  • सफल पंजीकरण के बाद पोर्टल पर बीए बीएड कोर्स का चयन करें और शुल्क जमा करें।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए ₹300; एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए ₹150।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश सूचना बुलेटिन 2026 ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.