भारत : टेलीग्राम व डार्क वेब पर पेपर लीक गिरोहों का भंडाफोड़

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • टेलीग्राम पर ‘PAPER LEAKED NEET’ जैसे चैनल बनाकर छात्रों को लालच दिया जाता है।
  • परीक्षा से पहले सैंपल पेपर और स्टडी मटेरियल देकर विश्वास जीतते हैं और फिर मोटी रकम की मांग करते हैं।
  • डार्क वेब पर ‘India Exam Papers Hub’ नाम से भी पेपर बिक रहे हैं, जिनकी कीमत 60 से 60 से 500 तक है और पेमेंट बिटकॉइन में ली जाती है।

     

    समग्र समाचार सेवा

    नई  दिल्ली,7 जुलाई : NEET सहित कई बड़े परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों ने देशभर के छात्रों को परेशान कर दिया है। हाल ही में जारी ‘थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ में खुलासा हुआ है कि टेलीग्राम और डार्क वेब पर सक्रिय गिरोह पेपर लीक की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम पर बनाए गए पब्लिक चैनलों और डार्क वेब के मार्केटप्लेस के जरिए छात्रों से बड़ी रकम वसूली जा रही है।

     

    रिपोर्ट में बताया गया है कि NEET पेपर लीक से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए, जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। सरकार ने 16 जून 2026 को IT एक्ट की धारा 69A के तहत टेलीग्राम ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया।

     

    रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि परीक्षार्थी किसी भी अनधिकृत पेपर या जानकारी के लिए कभी पैसे न दें और हर संदिग्ध लिंक या अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर एजेंसियों को रिपोर्ट करें। साथ ही, प्रश्नपत्रों पर वॉटरमार्क लगाने जैसे उपाय अपनाने की सिफारिश की गई है ताकि भविष्य में लीक की घटनाओं की पहचान आसानी से की जा सके।

    सरकार और एजेंसियां सतर्क हैं, लेकिन छात्रों की जागरूकता भी बेहद जरूरी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.