-
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में घरों से बाहर निकले।
- टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली में भी 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस।
- भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के पास, जमीन से करीब 10 किमी नीचे।
- दोनों जिलों में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं।
- प्रशासन और भूकंप विज्ञान केंद्र ने स्थिति पर नजर रखी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी/टिहरी, 10 अगस्त :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात आए 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई।रात 1:21 बजे के आसपास पूरे जिले में धरती हिलने लगी, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्रों में भी हल्के भूकंप (2.0 तीव्रता) के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील के पास और जमीन से करीब 10 किमी नीचे था। फिलहाल दोनों जिलों में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी है।