PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान के बाद वायरल हुई ‘दिमागी नक्सल पार्टी’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 17 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई सटायर पार्टी—‘दिमागी नक्सल पार्टी’—तेजी से वायरल हो गई है। इस पार्टी ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपने अकाउंट बनाते ही रातों-रात 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जोड़ लिए।

इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, पार्टी का मोटो है: ‘सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो।’ पेज पर खुद को ‘दिमागी भारतीय’ बताने वाले फाउंडर और ’56 इंच का कोई’ को-फाउंडर के रूप में उल्लेखित किया गया है। पार्टी ने खुद को भगत सिंह की विचारधारा से प्रेरित बताया है।

सोमवार को पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइबर अटैक हुआ है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे आवाज दबाने की किसी भी कोशिश से नहीं डरेंगे।

यह घटनाक्रम पीएम मोदी के उस बयान के बाद सामने आया जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि माओवादी हिंसा और नक्सली विचारधारा का मुकाबला केवल बंदूकधारी नक्सलियों से नहीं, बल्कि विचारों से सहानुभूति रखने वाले ‘दिमागी नक्सल’ से भी जरूरी है।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पीएम के नए शब्द को निराशा का संकेत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर व्यंग्य और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.