दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व DJB सीईओ समेत 6 गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 19 अगस्त :दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं के टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया है। इनके अलावा DJB के पूर्व अनुबंध सलाहकार अंकित श्रीवास्तव व निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है।

ACB की जांच में सामने आया कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी प्रोजेक्ट्स के टेंडरिंग में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए। गिरफ्तार आरोपियों पर अनुचित लाभ और नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

यह मामला दिल्ली जल बोर्ड की परियोजनाओं से जुड़ा है, जिसमें करोड़ों रुपये के टेंडर आवंटन में गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा और रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और आगे की पूछताछ जारी है।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी से दिल्ली की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। यह मामला भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे सरकार के अभियान के तहत अहम मना जा रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.