US :मियामी में अमेजन का कार्गो प्लेन रनवे से बाहर निकला, 5 की मौत
कई गाड़ियों से टकराने के बाद आग लगी, 3 की हालत गंभीर
समग्र समाचार सेवा
मियामी, 7 सितंबर :मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा हुआ, जब अमेजन का एक कार्गो प्लेन रनवे से फिसलकर कई गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा रविवार देर रात हुआ, जब विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और रनवे से बाहर चला गया। विमान ने कई पार्क की गई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें भी आग लग गई। राहत और बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अमेजन और हवाईअड्डा प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में खराब मौसम और तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
यह हादसा अमेरिका में हाल के वर्षों में हुए सबसे गंभीर विमान हादसों में शामिल हो गया है ।