दिल्ली एयरपोर्ट T3: बिना वैध दस्तावेज़ के प्रवेश की कोशिश

CISF ने फौरन रोका

  • हरियाणा निवासी युवक ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T3) में जबरन घुसने की कोशिश की
  • CISF जवानों की सतर्कता से हाई-सिक्योरिटी टर्मिनल पर पलों में कंट्रोल पाया गया
  • 25 सेकंड के वायरल वीडियो में आरोपी सुरक्षा जवानों को धक्का देता दिखा; QRT ने फौरन गिरफ्तार किया
  • पूछताछ के लिए युवक को दिल्ली पुलिस को सौंपा; बैग से मिली पहचान व शैक्षिक प्रमाण-पत्र
  • सूत्र—युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ, नशा पॉइंट भी संदिग्ध

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 19 नवंबर: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (T3) पर बुधवार शाम अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बिना वैध यात्रा दस्तावेज़ों के भीतर घुसने की कोशिश की। लगभग 3 बजे डिपार्चर गेट पर CISF कर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान हरियाणा निवासी के रूप में हुई है।

CISF द्वारा जारी वीडियो में युवक सुरक्षा जवानों को तेज़ी से धक्का देता हुआ दिखा, पर जवानों की फुर्ती से उसे तुरंत काबू कर लिया गया। क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के समर्थन से, कुछ ही सेकंड में युवक को हटा दिया गया और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

युवक के बैग से कुछ पहचान पत्र और शैक्षिक प्रमाण-पत्र बरामद हुए। जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और परिजन उसके व्यवहार के लिए नशा भी कारण मान रहे हैं।

एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से किसी बड़े सुरक्षा उल्लंघन की आशंका टल गई। IGI एयरपोर्ट देश का हाई-सेंसिटिव जोन है, जहां हर यात्री को वैध आईडी और टिकट की जांच के बाद ही अंदर आने की अनुमति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.