- गुवाहाटी हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया—कोई कर्मचारी यदि स्वेच्छा से रिटायरमेंट और पेंशन संबंधी लाभ ले चुका है, तो उसके बाद वह अपने जन्मतिथि में संशोधन या परिवर्तन की मांग नहीं कर सकता
- बीएसएनएल के सेवानिवृत्त इंजीनियर के “एंटीडेटेड प्रमोशन” के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की समीक्षा की ट्रिब्यूनल की व्यवस्था को कोर्ट ने रद्द किया
- अदालत ने कहा—सेवानिवृत्त कर्मियों की वरिष्ठता व्यवस्था में अनावश्यक अव्यवस्था और भ्रम बढ़ेगा
समग्र समाचार सेवा
गुवाहाटी, 20 नवंबर: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर कोई वर्कमैन स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति और पेंशनरी लाभ प्राप्त कर चुका है, तो इसके बाद वह अपनी जन्मतिथि में परिवर्तन या संशोधन की मांग नहीं कर सकता। कोर्ट ने BSNL के एक रिटायर्ड इंजीनियर की “एंटीडेटेड प्रमोशन” संबंधी ट्रिब्यूनल के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि रिटायरमेंट के बाद लाभ लेने के बाद ऐसी समीक्षा बेमानी और वरिष्ठता पर असर डालने वाली होगी।
मुख्य न्यायाधीश अशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति कौशिक की डिवीजन बेंच ने यह आदेश पारित करते हुए कहा कि इससे बिना वजह रिटायर्ड कर्मचारियों की वरिष्ठता व्यवस्था प्रभावित होती है और गैरजरूरी प्रशासनिक उलझन पैदा होती है।