रिसाली में पेयजल संकट दूर करने की तैयारी

सीएम विष्णु देव साय ने 137 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

  • रिसाली नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 137 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
  • वृहद पेयजल योजना सहित 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने कहा—योजना के पूरी होने पर क्षेत्र के नागरिकों को पानी की समस्या से मिलेगी राहत
  • दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव से पहले भिलाई और भिलाई-चरोदा क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की सौगात

समग्र समाचार सेवा

भिलाई, 24 नवंबर: रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल संकट से राहत की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 137 करोड़ रुपये के नए कार्यों की घोषणा की, जिसमें वृहद पेयजल योजना प्रमुख है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रस्तावित पेयजल योजना पूरी होते ही रिसाली की मौजूदा और भविष्य की पानी से जुड़ी जरूरतें पूरी होंगी और नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही, राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने देगी।

नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले सरकार ने रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों की सौगात देते हुए लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्थानीय विधायक व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.