- मदुरै के तिरुपरनकुंदरम पहाड़ी पर पारंपरिक स्थान पर ही कार्तिगई दीपम जलाया गया, पर विवादित ‘दीपाथून’ पर नहीं
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद दीपाथून स्तंभ पर दीप जलाने के मुद्दे पर मंदिर प्रशासन ने परंपरा और आगम नियमों का हवाला दिया
- सुरक्षा के मद्देनजर 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
- मद्रास हाई कोर्ट ने ‘जॉन डो’ आदेश जारी कर आमजन को कोर्ट आदेश के उल्लंघन के लिए उकसाने से रोका
समग्र समाचार सेवा
मदुरै, 24 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विवादित ‘दीपाथून’ स्तंभ पर “अस्थायी, एकबारगी” दीप जलाने का आदेश था प्रसिद्ध अरुल्मिघु सुब्रमणियन स्वामी मंदिर के तिरुपरनकुंदरम पहाड़ी पर इस वर्ष भी कार्तिगई दीपम परंपरागत ‘उचि पिल्लयार दीप मंडपम’ स्थान पर ही प्रज्वलित किया गया। मंदिर प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि दीपम् का आयोजन सदियों पुराने रीति-रिवाज और आगम शास्त्र के अनुसार किया गया है—
पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल (करीब 6,000 जवान) तैनात रहा। कई भाजपा व हिंदू संगठनों के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने भी ‘जॉन डो’ आदेश जारी किया, मंदिर ट्रस्ट बोर्ड और अधिकारियों ने कहा कि मंदिर सदियों से चलती परंपरा, रीति और आगम के अनुसार ही त्योहार मनाता आ रहा है। अतीत में भी मंदिर के ज्यादातर आयोजन इसी स्थान पर हुए हैं। इस बार भी कार्तिगई दीपम वहीं प्रज्वलित किया गया।