अमरकंटक में शुरू हुई 14वीं पंचगव्य मेडिकल कांफ्रेंस
गव्य विज्ञान, शोध व सांस्कृतिक आदान-प्रदान का तीन दिवसीय राष्ट्रीय मंच
- अमरकंटक के मेला मैदान में 14वीं पंचगव्य मेडिकल कांफ्रेंस 2026 की शुरुआत, 3 दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन
- गव्य विज्ञान, पंचगव्य चिकित्सा, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा, अनुसंधान, शिक्षा और गौ आधारित उत्पादों पर तकनीकी सत्र, शोधपत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम
- पंचगव्य विद्या पीठम और डॉक्टर्स एसोसिएशन की पहल, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक कार्यक्रम; कल भैरव जयंती और राजीव दीक्षित स्मृति अवसर
- योग सत्र, तकनीकी चर्चाएं, रिसर्च पेपर्स, कलाकारों का सम्मान, दैनिक महाआरती, नर्मदा घाट पर विशेष अनुष्ठान
समग्र समाचार सेवा
अमरकंटक, 27 नवंबर: मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित अमरकंटक के मेला मैदान में आज से 14वीं पंचगव्य मेडिकल कांफ्रेंस 2026 का शुभारंभ हो गया। पंचगव्य विद्या पीठम और पंचगव्य डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त आयोजन में तीन दिन तक भारतीय पारंपरिक चिकित्सा, गव्य विज्ञान, पंचगव्य आधारित चिकित्सा पद्धति, रिसर्च और शिक्षा से जुड़े विषयों पर तकनीकी सत्र, चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कांफ्रेंस का फोकस—गौ आधारित उत्पाद विकास, पारंपरिक स्वास्थ्य व खेती, रिसर्च, प्रशिक्षण, गुणवत्ता मानकीकरण व न्यू एज आयवेद एग्रीकल्चर की चुनौतीपर रहेगा। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक योग, रिसर्च, वर्कशॉप्स व सांस्कृतिक शृंखला चलेगी।
पहला दिन कल भैरव जयंती व राजीव दीक्षित स्मृति को समर्पित रहा। व्याख्यान, उद्घाटन, पूजन, गुुरुवार्ता महाशिविर जैसे आयोजनों के साथ गव्यसिद्ध, वैद्य, रिसर्चर व आर्टिस्ट्स को सम्मानित किया गया। अंतिम दिन नर्मदा महाआरती व भजन संध्या के साथ समापन और अगले राष्ट्रीय सम्मेलन की घोषणा होगी।
पंचगव्य विद्या पीठम ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए दाखिलों की भी घोषणा की है—पंचगव्य चिकित्सा, गाय आधारित कृषि, अनुसंधान, सामाजिक कल्याण, विविध डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए।