हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे दो दोस्तों के हुए 50 से 60 टुकड़े

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल,21नवंबर।
हेडफोन के कारण दो लड़कों की माैत हो गई। दोनों लड़के हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। कान में हेडफोन लगे होने के कारण दोनों को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान इरफान (19) और कलीम (16) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों ट्रैक पर चल रहे थे और हेडफोन लगाकर कुछ सुन रहे थे।

ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया लेकिन इन दोनों ने आवाज नहीं सुनी जिसकारण इन्होंने रास्ता नहीं बदला। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की माैत हो गई।पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

मृतकों के शव के टुकड़े ढूंढने में पुलिस सहित करीब 40 लोग दो घंटे तक ट्रैक पर जुटे रहे, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। वाघोड़ा में गोदान सहित तीन ट्रेनें आधे घंटे तक रुकी रहीं। यातायात प्रभावित होने की सूचना मिलने पर लोगों को ट्रैक से हटाया गया। काफी देर बाद ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात शुरू किया गया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.