गाजियाबाद में अज्ञात शव मिलने से मचा हडकंप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद,21 नवंबर।

यूपी के गाजियाबाद में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रही हैं। इसकी बानगी आए दिन हो रही वारदातों से बखूबी देखा जा सकती है। ताजा मामला थाना टीला मोड इलाके से समाने आया है। यहां एक जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की हो और फिर उसके शव को यहां फेंका हो।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला भारत सिटी सोसायटी के पीछे जंगल का है। जहां करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे जिन्होने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शरीर पर गहरे घाव पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने युवक की बेहरमी से हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.