मैं बीजेपी ज्‍वाइन नहीं करूंगा चाहे मर जाऊं: सौगत राय

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल,21नवंबर।

तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता व सांसद सौगत राय ने बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के उस बयान का खंडन किया कि टीएमसी के पांच सांसद कभी भी रिजाइन दे देंगे. सौगत राय कैमरे के सामने टीएमसी लीडर होने का दिखावा करते हैं।
बीजेपी सांसद के बयान पर TMC MP सौगत राय ने कहा, मैं अवमानना की श्रेणी में आने वाले अर्जुन के बयान को खारिज करता हूं. अर्जुन एक बाहुबली है और गैरकानूनी वित्‍तीय लेनदेन में शामिल है. अर्जुन झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोल सकता है, उसने आरोप लगाया है कि मैं भी भाजपा में शामिल होने की कतार में हूं. मैं कह सकता हूं कि मैं मरने पर भी बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत राय ने बीजेपी सांसद के बयान पर कहा, ”यह भाजपा के फर्जी समाचार अभियान का हिस्सा है, यह अमित मालवीय की झूठी खबर फैलाने की तकनीक है.”

दरअसल, पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज शनिवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद कभी भी इस्तीफा दे देंगे. सौगत रॉय (टीएमसी सांसद) कैमरे के सामने टीएमसी नेता होने का दिखावा करते हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.