समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30नवंबर।
बॉलीवुड का देओल खानदान एक साथ बड़े पर्दे पर सामने आने वाला है. धर्मेंद्र (Dharmendra), सनी देओल, बॉबी देओल (Bobby Deol) और करण देओल (Karan Deol) फिल्म ‘अपने’ (Apne) के सीक्वल में नजर आएंगे. डायरेक्टर अनिल शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अपने’ (Apne) के सीक्वल में दर्शकों को एक साथ पर्दे पर तीन पीढ़ियां दिखाई देंगी. आज गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने ‘अपने 2’ (Apne 2) का ऐलान किया है.
हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने दोनों बेटों सनी, बॉबी देओल और पोते करण देओल (Karan Deol) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. धर्मेंद्र (Dharmendra) ने फिल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘मेरे अपनों.. जब तक मालिक का मैहर ओ करम बना रहेगा तब तक हम साथ-साथ चलते रहेंगे. देओल खानदान की तीन पीढ़ियां एक साथ आ रही हैं फिल्म अपने 2 में.. फिल्म दीवाली 2021 को रिलीज होगी.