समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 दिसंबर
कोरोना का प्रकोप दुनियाभर में जारी है। इसी बीच एक उम्मीद की किरण दिखी है। यूनाइटेड किंगडम में 15 दिसंबर से आम लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी, UK के अलावा कई अन्य देशों से अच्छी खबरें आ रही हैं। अब जब यूके में कोरोना वैक्सीन की डोज़ मिलने जा रही है तो भारतीयों के बीच वहां जाने की होड़ भी शुरू हो गई है। इस मामले में ट्रैवल एजेंट्स का कहना कि बड़ी संख्या में भारतीय अब UK जाना चाहते हैं और वैक्सीन को लेकर प्रक्रिया की जानकारी ले रहे हैं।
अब यही कारण है कि कुछ ट्रैवल एजेंट एक नए ट्रैवल पैकेज को लॉन्च कर सकते हैं, जिसमें UK में रुकने के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन का डोज भी मिल पाएगा। ट्रैवल एजेंट के मुताबिक, अभी वो ग्राहकों को किसी तरह की गारंटी नहीं दे रहे हैं। क्योंकि UK में भी पहले वैक्सीन जरूरतमंदों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों की प्राथमिकता के अनुसार दी जा रही है।
EaseMyTrip.com के CEO निशांत के मुताबिक, ये लंदन जाने का सीजन नहीं है, लेकिन जैसे ही वैक्सीन का ऐलान हुआ तो लोग पैकेज के बारे में पूछ रहे हैं। निशांत ने कहा कि एक बार जब सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे तो उनकी कंपनी की ओर से तीन नाइट स्टे का पैकेज लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके लंदन के होटल के साथ संबंध है, अब वो एयरलाइन के साथ डील फाइनल कर रहे हैं।