उचाना में दिखा बंद का असर ,हाइवे रहा जाम, बाजार रहे बंद

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
उचाना, 8 दिसंबर

तीन कृषि अध्यादेश को रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू के देश बंद के आह्वान का असर उचाना में दिखाई दिया। हाइवे पर खटकड़ के पास टोल पर किसान, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग पहुंचे। 11 बजे से लेकर 3 बजे तक सड़क से आवाजाही बिल्कुल बंद रही। नरवाना की तरफ टोल टैक्स से कुछ पहले किसान हाइवे पर बैठ गए। प्रशासन ने वाहनों को झांज से बड़ौदी के रास्ता डायवर्ट किया ताकि आवागमन बाधित न हो।
आढ़तियों ने दिया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
किसानों के पक्ष में आढ़तियों द्वारा 10 बजे से लेकर 12 बजे तक धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गुस्सा प्रकट किया। नचार खेड़ा गांव के पास सड़क के बीच टै्रक्टर-ट्राली खड़ी करके उचाना-उकलाना रोड को जाम रखा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.