समग्र समाचार सेवा
काबुल .12 दिसम्बर।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में खैर खाने क्षेत्र में शनिवार को हुए रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक दो रॉकेट हवाई अड्डे के पास और दो अन्य आवासीय क्षेत्रों में गिरे। उल्लेखनीय है कि कतर की राजधानी में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच चल रही शांति वार्ता के बावजूद अफगानिस्तान को तबाह करने के लिये हिंसक झड़पें और बम धमाके जारी हैं।