राजस्थान में कांग्रेस ने जनता के लिए खोले वादों के पिटारे, घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर किया फोकस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 21नवंबर। राजस्थान में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार (21 नवंबर) को जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है. हालांकि, इससे पहले भी सीएम अशोक गहलोट घोषणापत्र जारी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि मतदान से पहले चर्चा में रहने के लिए इस बार फिर से तमाम वादों का विटारा खोला गया है.

घोषणापत्र में क्या है खास?
किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा.
चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा.
4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.
पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा.
गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा.
राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी.
मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा.
छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी.
सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा.
100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा.
हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे.
आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे.
जातिगत जनगणना की जाएगी.
पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.
घोषणापत्र को लेकर क्या बोले खरगे?
राजस्थान में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं. अगर कोई पार्टी घोषणापत्र में कही गई बातों का 90 फीसदी काम करती है तो यह राजस्थान और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.